Showing posts with label world cup final 2011. Show all posts
Showing posts with label world cup final 2011. Show all posts

Sunday

World Cup 2011 Final : India vs Srilanka : विश्व कप को जीता है, श्रीलंका को पीटा है

आज का दिन ख़ास है,
चारो तरफ हर्सौल्लास है!
विश्व कप को जीता है,
श्रीलंका को पीटा है!!


जीत लिया है दुनिया को,
जीत लिया संसार!
राम लला के द्वार पर,
लंका गयी है हार!!


इस खेल का चित्रण मै,
कवि शब्दों में करता हूँ!
मैच शुरू से अंतिम पल तक,

का वर्णन मै करता हूँ!!


श्रीलंका ने जीता सिक्का,
बल्लेबाजी को मांग लिया!
भारत ने मैदान में आकर,
गेंदबाजी को थाम लिया!!



दिलशान और थरंगा ने,
पारी का आगाज किया!
खान ज़हीर के हाथों ने,
गेंदबाजी का भार लिया!!


थरंगा को चटकाकर,
ज़हीर ने आग लगाई!
भारतियों के चेहरों पर,
ख़ुशी की मुस्कान दिलाई!!



दिलशान और कुमार ने,
पारी को खूब संवारा!
लेकिन भज्जी पाजी को,
ये ना लगा गवारा!!


दिलशान का दिल तोड़कर,
दूसरा विकेट दिलाया!
सलामी जोड़ी को वापस भेज,
विजय अहसास जगाया!!



अब आयी "महिला" की पारी,
संगकारा के साथ!
दोनों मह-संग चल पड़े,
ले हाथो में हाथ!!


धोनी की बढ़ी मुश्किलें,
युवराज को बुलाया!
आते ही महायोद्धा ने,

कुमार का विकेट दिलाया!!


भारत ने अब ये सोचा था,
मैच गए हम जीत!
योद्धाओं के गिर जाने से,
गाने लगे विजय के गीत!!


लेकिन महिला डटी रही,

और रनों को भी बढ़ाया!
थिलन समरवीरा ने आकर,
महिला का साथ निभाया!!


दोनों ने रन कूट कूटकर,
भारत को तरसा दिया!
तब तक युवराज ने आकर,
एक और विकेट दिला दिया!!


कपुगेदरा आये युद्ध भूमि में,

फिर भी एक चली!
ज़हीर खान ने फेंकी घातक,
बन गए उनकी बलि!!


सब संग छोड़ गए महिला का,
लेकिन वो मानी!
खूब लड़ी मर्दानी वो तो,
लंका की थी रानी!!


अब थे केवल गेंदबाज़ ही,
श्री लंका के पास!
भारत जन के मुख मुद्रा में,
बन गयी जीत की आस!!


वैसे तो है कुलशेखरा,
लंका के गेंदबाज!
लेकिन इस बुरे समय में,
बन गए बल्लेबाज़!!


महेला और कुलशेखरा ने,
ऐसा हल्ला बोला!
रनों का अम्बार लगाकर,
जीत का द्वार खोला!!


दोनों ने बढाई मुश्किल,
रन गति को तेज़ किया!
ऐसे वक़्त में धोनी ने,
कुलशेखरा को आउट किया!!


एक छोर पर डटी थी महिला,
तेज़ शतक बनाया!
थुसारा परेरा ने आते ही,
गेंदबाजों को छकाया!!


275 का भारी लक्ष्य,
किया लंका ने खड़ा!
पीछा करने के लिए,
ये था बहुत ही बड़ा!!


अब आयी भारत की पारी,
सबको बेसब्री थी भारी!
वीरू सचिन साथ - साथ थे,
ये घडी थी सबसे न्यारी!!


मलिंगा ने संभाला मोर्चा,
दिया बड़ा ही झटका!
अपने पहले ही ओवर में,
सहवाग को दिया चटका!!


पारी के पहले ओवर में,
पहला विकेट गिर जाएगा!
सोचा था इतनी जल्दी,
ऐसा झटका लग जाएगा!!


अब सचिन का साथ देने,
गौतम मैदान पर आया!
फिर भी मलिंगा का जादू,
एक तरफ था छाया!



मलिंगा की घातक गेंदों ने,
बाँधा ऐसा किला!
मास्टर को भी आउट करके,
भारत को दिया हिला!!


इस द्रश्य को देखकर,
टूट गए अरमान!
सारे देशवाशियों की,
निकल गयी थी जान!!


सपना जो था विश्व बिजेता,
वो आधा ही रह गया!
सचिन के १०० शतको का सपना,
ख्वाब बन कर ढह गया!


अब देल्ही के दो रणबीर,
मैदान पर डटने लगे!
भारी भरकम इस दबाब को,
कम करने लगे!!


विराट गौतम की बल्लेबाज़ी,
मैदान पर छाने लगी!
इस वजह से श्रीलंका के,
सरदर्द को बढाने लगी!!


दोनों ने ही श्रीलंका की,
परेशानियों को बड़ा दिया!
ऐसे वक़्त पर दिलशान ने,
विराट विकेट दिला दिया!!


घोर घना हो चला ये शाया,
शंकट के बादल छाये!
भारत पर बड़ रहा दबाब,
धोनी मैदान में आये!


दोनों ने ही साथ मिलकर,
छेड़ी ऐसी तान!
रन गति में तेज़ी आयी,
गयी जान पे जान!!


पूरी लंका हिल गयी,
गौतम की दहाड़ से!
गेंदबाजी हुयी तहस - नहस,
धोनी के परहार से!!


छक्के चौकों की बौछारें,
हर दिल यही था बोल उठा!
बन्दे मातरम् जय हो भारत,
के नारों से डोल उठा!!


गौतम सिंह ने खेला गंभीर,
लेकिन शतक बन पाया!
उनके 97 रनों के कारण,
मैच हाथ में आया!!


धन्य हुआ जय मैच देखकर,
धन्य हुआ हिन्दोस्तान!
इसी जुझारू पारी ने ही,
मैच में लायी नयी सी जान!!


युवराज सिंह मैदान में आये,
आते ही मैदान पे छाये!
लेकिन दिन धोनी का था,
रनों के अम्बार लगाये!


कप्तान ने खेली नायक पारी,
सब कुछ भुला दिया!
छक्के - चौकों की पारी से,
श्रीलंका को रुला दिया!!


सेना के नायक ने पारी,
छक्के से समाप्त की!
श्रीलंका को हराके जीत,
छः विकेट से प्राप्त की!!


28 साल के सूखे को,
आज हमने समाप्त किया!
22 साल सचिन के तप को,
आज हमने प्राप्त किया!!


धोनी ने धो डाली लंका,
बने मैच के नायक!
हर मैच में खेलके अच्छा,
युवराज बने महानायक!!


ना कोई हिन्दू, ना कोई मुश्लिम,

कोई शिख - इसाई है!
इन्ही हसीन पलो के कारण,
हम सब भाई - भाई है!!


ख़ुशी की पावन बेला पर दिल,
झूम - झूम के डोल उठा!
जय हो भारत, बन्दे मातरम,
के नारों से बोल उठा!!